{"_id":"6a6f0288fda43a193de378ca774062c5","slug":"kunjwal-will-today-open-the-fair-abode-mother-barahi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवाल आज करेंगे मां बाराही धाम मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवाल आज करेंगे मां बाराही धाम मेले का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बाराही धाम में बुधवार से होने वाले 11 दिनी बग्वाल मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल सुबह 11 बजे मेले का धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन करेंगे। परंपरागत सांगी पूजन सुबह सात बजे से चार खाम सात थोक के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू होगा। बग्वाल 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
स्पीकर कुंजवाल के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के अनुसार श्री कुंजवाल का हनुमान मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए पिथौरागढ़ से विशेष छोलिया नर्तक बुलाए गए हैं। पीठाचार्य और मेला कमेटी के प्रबंधक आचार्य कीर्ति शास्त्री को अतिथियों एवं कलाकारों की आवासीय व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेले को लेकर देवीधुरा का पूरा बाजार व्यापारियों से सज चुका है। मंगलवार को पाटी, चाल्सी, ओखलकांडा क्षेत्रों से लोगों ने जत्थों में आकर मां वज्र बाराही की पूजा की। यहां पर्याप्त पुलिस फोर्स पहुंच चुका है। एसपी डीएस कुंवर ने सांस्कृतिक मंच में सभी पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा खोज और बचाव दल भी यहां पहुंच चुका है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन