फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kumaon Cup competition first started karate in Tanakpur

टनकपुर में प्रथम कुमाऊं कप कराटे प्रतियोगिता शुरू

Sun, 18 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

कुफूकान सितोरियो कराटे डू उत्तराखंड और जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को यहां प्रथम कुमाऊं कराटे कप प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


उत्सव गार्डन में आयोजित प्रतियोगिता में कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, हल्द्वानी और लोहाघाट के करीब तीन सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उद्घाटन अवसर पर पालीवाल म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने ग्रुप के प्रबंधक अनिल पालीवाल के दिशा-निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव सनसुई सुंदर सिंह की अध्यक्षता और अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद के संचालन किया। इस मौके पर पूनम अग्रवाल, पूजा निषाद, पूरन सिंह पड़ियार, विवेकानंद के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय, एनके तिवारी, दीप चंद्र पाठक, अजय देउपा, होशियार सिंह कार्की, शोभा, सहनखान, सौरभ गौर, नीरज उपाध्याय, अमित भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed