{"_id":"99edff2c04f69d864c5f029c2280b7bb","slug":"kuleti-four-families-toilets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलेठी में चार परिवारों के पास शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलेठी में चार परिवारों के पास शौचालय नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत से करीब चार किलोमीटर दूर कुलेठी गांव में चार परिवारों के पास अब भी शौचालय नहीं है। इन चारों (विपिन, उमेद राम, उमेश और गंगा राम) के परिवार अब भी खुले में शौच को जाने पर मजबूर हैं। दौरे पर गईं खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत ने जल्द से जल्द शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां ग्रामीणों की खुली बैठक में लोगों ने पेयजल स्रोत की मरम्मत की जरूरत बताई। गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट, पंचायतघर की मरम्मत, भूमिया मंदिर में धर्मशाला का निर्माण करने पर जोर दिया। नागरिकों ने डड़ा से कुलेठी गांव को जोड़ने के लिए दो किमी सड़क की मांग की। बीडीओ शिल्पी पंत ने ग्रामीणों से रोड को मनरेगा के तहत बनाने के लिए प्रस्ताव देने को कहा। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपा सिंह, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, चंद्र कुमार रस्यारा, नारायण दत्त, उमेश चंद्र, विनोद कुमार, हरीश रस्यारा, भगवती प्रसाद कुलेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन