{"_id":"6446b9399d87d684c10e9d66","slug":"krishi-rath-in-champawat-champawat-news-c-8-1-121234-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले की सभी 24 न्याय पंचायतों के लिए कृषि रथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले की सभी 24 न्याय पंचायतों के लिए कृषि रथ रवाना
Mon, 24 Apr 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में हरी झंडी दिखाकर कृषक महोत्सव का शुभारंभ करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान तीन कृषक रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले की सभी 24 न्याय पंचायतों के लिए रवाना किया गया। सहायक कृषि अधिकारी राना सिंह, आशुतोष सिंह और मनीष नरियाल के तीनों रथों को रवाना किया।
कृषि रथ 25 अप्रैल से दो मई तक निरंतर भ्रमण करेंगे। 25 अप्रैल को खर्ककार्की, भुमलाई, कमलेख, 26 अप्रैल को सिमल्टा, किमतोली, चौड़ामेहता, 27 अप्रैल को दुबड़जैनल, वलसों, देवीधुरा, 28 अप्रैल को सिमयाउरी, ढोरजा, रौलमेल, 29 अप्रैल को सिप्टी, बसकुनी, चौड़ाकोट, 30 अप्रैल को स्वाला, डूमडाई, रैघांव, एक मई को बमनजौल, रौशाल, बाराकोट, दो मई को मोहनपुर, कोलीढेक एवं बापरू न्याय पंचायतों में रहेंगे।
इस दौरान डीएम ने कहा कि कृषि रथों के माध्यम से केंद्र, राज्य सरकार एवं जिला स्तर पर किसानों के लिए चलाईं जा रहीं विभिन्न कृषि योजनाओं, कार्यक्रमों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी 24 न्याय पंचायतों में रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर रथों से किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख मोनिका बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश पांडेय, सीडीओ आरएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी आदि मौजूद रहे।