{"_id":"5bfd72f1bdec22415c7d09f3","slug":"komanavelth-gems-karaate-mein-eeshvaree-dikhaengee-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स : कराटे में ईश्वरी दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स : कराटे में ईश्वरी दिखाएंगी दम
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ईश्वरी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपकरिया निवासी ईश्वरी जोशी 29 नवंबर से साउथ अफ्रीका में होने वाले 9वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर कराटे में दम दिखाएंगी। वह दो बार पहले भी दुबई और आस्ट्रिया में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र, जिले के अलावा खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
कराटे एसोसिएशन के सचिव भरत शर्मा ने बताया कि पचपकरिया निवासी ईश्वरी जोशी का चयन साउथ अफ्रीका में होने वाली 9वें कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ईश्वरी जोशी साउथ अफ्रीका के डरबन में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक कराटे चैंपियनशिप में देश की ओर से प्रतिभाग करेगी। ईश्वरी को बचपन से ही कराटे में लगाव रहा।
वर्ष 2008 में उनका चयन एनएसडी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की कराटे टीम के लिए हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली केवि संगठन के स्कूलों से संपन्न कर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि ली। वह दिल्ली में ही अपनी कराटे एकेडमी भी संचालित करती हैं। ईश्वरी का परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले अंतर्गत दोबांस गांव का रहने वाला है। अब उनका परिवार बनबसा के पचपकरिया में रहता है। उनके पिता मोहन चंद्र जोशी सेना से अवकाश प्राप्त हैं, मां निर्मला जोशी गृहणी हैं। ईश्वरी के पिता भी एनएसजी में ब्लैक कमांडो रह चुके हैं। ईश्वरी के दो भाई भी स्टेट लेबल के कराटे चैंपियन हैं। छोटा भाई खष्टी जोशी वर्तमान में रुद्रपुर में एक प्राइवेट स्कूल में कराटे कोच और प्रशिक्षक है।