फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   kitchen cylinders being used at marriage halls

धड़ल्ले से हो रहा घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग

Wed, 22 Nov 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Wed, 22 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में लोगों को भले ही एलपीजी सिलेंडर के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हों, मगर गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग खूब हो रहा है। इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन है। ऐसे में कैटरिंग हाउस में भी सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इस पर प्रशासन के स्तर से भी कोई नकेल कसी नहीं गई है। पहाड़ में 14 नवंबर से शादी-ब्याह के लग्न शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में कैटरिंग का उपयोग अब फैशन बन गया है, लेकिन इनमें तमाम व्यंजनों को बनाने के लिए व्यावसायिक सिलेंडरों के बजाय घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर कहीं कोई रोकटोक नहीं, कोई लगाम नहीं है। इसका असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है। जिले में करीब 1400 का बैकलॉग है।
विज्ञापन


दुरुपयोग की मुख्य वजह घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में भारी अंतर होना है। दोनों में करीब 37 रुपये किलोग्राम का अंतर है। सब्सिडी वाले 14 किलो का सिलेंडर इस वक्त 774.50 रुपये का है। इसमें 275 रुपये की सब्सिडी वापस आने पर इस गैस की कीमत 35.71 रुपये किलो है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1374 रुपये (72.31 रुपये किलो) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटरिंग अथवा किसी भी तरह के व्यावसायिक कार्य के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग प्रतिबंधित है। शादी-ब्याह में कैटरिंग हाउसों द्वारा घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल के मामले सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- केके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed