फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   kisan union protests

कर्ज माफी को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 20 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
kisan union protests
चंपावत में प्रदर्शन करते भाकियू के सदस्य। - फोटो : amar ujala
जिला मुख्यालय में भी कर्ज माफी को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले भर के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कर्ज माफी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया तथा धरना दिया। किसानों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए कर्ज माफी के वादे पर अमल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


कहा कि पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में किसान सुरेंद्र सिंह की आत्महत्या के बाद भी अनर्गल बयानबाजी और आश्वासन दिए जा रहे हैं। इस कारण चंपावत जिले के परेशान किसान भी बेड़ीनाग के किसान की तरह ही आत्मघाती कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंपावत जिले के सभी किसान प्रभावित किसान के परिजनों के साथ हैं, प्रभावित परिवार को सरकार को तत्काल मदद देनी चाहिए।

विभिन्न माध्यमों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार सरकार का किसान की आत्महत्या को आत्महत्या नहीं मानना गलत है। किसानों के अनुसार मौसम की मार और जंगली जानवरों के खौफ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में खेती किसानी का काम दिनोंदिन मुश्किल होता जा रहा है। किसान कर्ज में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य और केंद्र सरकार को अपने वादे के मुताबिक सभी किसानों का कर्ज तत्काल माफ कर देना चाहिए। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन सिंह करायत के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में चंद्रदत्त जोशी, सुरेश सिंह बिष्ट, कैलाश मुरारी, नारायण सिंह, बसंत मुरारी, श्याम सिंह, हरीश राम, प्रहलाद सिंह, पूरन सिंह सहित जिले भर के किसान शामिल रहे।


पानी 20 रुपये लीटर और दूध 18 रुपये लीटर
चंपावत। जिले के किसानों का कहना है कि एक ओर बाजार में जहां 20 रुपये लीटर पानी की बोतल बिक रही है, वहीं उनके उत्पादित दूध को 18 रुपये प्रति लीटर का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिलने से दुग्ध उत्पादक मायूस हैं। तमाम दावों के बाद भी चंपावत जिले में किसी भी किसान को अब तक फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed