फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kiran, Meena, Kusumlata, Neha and Pratibha honored

Champawat News: किरन, मीना, कुसुमलता, नेहा और प्रतिभा सम्मानित

Tue, 07 Apr 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 07 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kiran, Meena, Kusumlata, Neha and Pratibha honored
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में लिंग संवेदीकरण प्रकोष्ठ ने नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा ने लैंगिक समानता पर जोर दिया।
विज्ञापन

एडवोकेट नवीन मुरारी ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। किरन पंत, मीना भट्ट, कुसुम लता ओली, नेहा गड़कोटी, प्रतिभा को समाजोपयोगी योगदान के लिए अंगवस्त्र और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी हुई जिसमें शालिनी गोरखा, संजना, सुनैना विश्वकर्मा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन

संचालन डाॅ. सोनाली कार्तिक, डाॅ. अर्चना त्रिपाठी ने किया। यहां डाॅ. सरस्वती भट्ट, डाॅ. बीपी ओली, डाॅ. कमलेश शक्टा, डाॅ. स्वाति बिष्ट, डाॅ. स्वाति कांडपाल, डाॅ. सरोज यादव, डाॅ. अनीता टम्टा, डाॅ. वंदना चंद, डाॅ. दीपक जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed