फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khokia now got the green flag

अब खोकिया में मिला हरे रंग का झंडा

Wed, 03 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 03 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Khokia now got the green flag

पिछले माह सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती चौड़ाकोट में सेनानी शिलापट पर चांद-तारे का निशान, मस्जिद और फारसी में लिखी कुछ लाइनें लिखी होने का मामला प्रकाश में आने के बाद अब नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में एक हरे रंग का झंडा मिला है। झंडे पर चांद-तारे बने हैं। अरबी भाषा में भी एक लाइन भी लिखी है। तामली थाना पुलिस को एक ग्रामीण ने यह झंडा सौंपा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर तल्लादेश क्षेत्र के खोकिया के पास हरे रंग का यह झंडा बरामद हुआ है। 24 जनवरी को एक ग्रामीण को यह झंडा नजर आया तो उसने झंडे को तामली (मंच) थाने में जमा करा दिया। पुलिस ने इस झंडे के परीक्षण का प्रयास किया, लेकिन कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।  झंडा कहां से आया,  किसने इसे यहां छोड़ा है। झंडा मिलना महज इत्तफाक या इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं। तल्लादेश का ये इलाका नेपाल सीमा से करीब 25 किमी दूर है। इस दूरस्थ और अमन पसंद इलाके में हरा झंडा मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं हों रही हैं।
विज्ञापन


किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है। बरामद सामग्री इस्लाम का झंडा है। हो सकता है कि रेता-बजरी की गाड़ियों के जरिए यह झंडा यहां पहुंच गया हो। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिलीप सिंह कुंवर, पुलिस अधीक्षक, चंपावत

इत्तफाक या भविष्य के लिए खतरा
पिछले महीने गणतंत्र दिवस से कुछ समय पहले जिला मुख्यालय से करीब 56 किलोमीटर दूर चौड़ाकोट में सात सेनानियों के शिलापट पर चांद-तारे का निशान, मस्जिद और पारसी भाषा में लिखी कुछ लाइनें मिलीं। कोयले से अंकित ये लाइनें और चित्र किसने लिखे? इसके पीछे किसी की शरारत थी या साजिश, इसका स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका। अलबत्ता पुलिस ने पूरे मामले को किसी अनजान शख्स के आस्थावश लिखा होने की संभावना जताई थी। जनवरी में ही सूखीढांग क्षेत्र में एक सैटेलाइट फोन के उपयोग करने की लोकेशन मिली, लेकिन पुलिस के पड़ताल करने के बावजूद सैटेलाइट फोन का किसने इस्तेमाल किया, पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed