{"_id":"463b0067c2129ecadf9d66d98d93151e","slug":"kho-kho-championship-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष खो-खो चैंपियनशिप पर रुद्रपुर कॉलेज का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष खो-खो चैंपियनशिप पर रुद्रपुर कॉलेज का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि की अंर्तमहाविद्यालयी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर ने जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। रुद्रपुर की टीम ने रामनगर को 17-11 से हराया। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने विजेता-उप विजेता टीम को ट्राफी दी।
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक खर्कवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच रुद्रपुर और रामनगर महाविद्यालय की टीम के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में रुद्रपुर ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। निर्णायक मंडल में बलविंदर सिंह, राजेंद्र नेगी, मनमोहन सिंह बसेड़ा, गौरव जोशी और स्टेडियम के वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी शामिल थे। प्राचार्य डा. जी प्रकाश की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह में कुुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डा. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि विजेता टीम अगले वर्ष जनवरी में अमेटी विश्वविद्यालय नोएडा में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कुविवि का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने अगले वर्ष की अंर्तमहाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता भी टनकपुर में आयोजित कराने की बात कही है। संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. सुनील कुमार कटियार ने किया। आयोजन में डा. सर्वजीत सिंह, डॉ. सीएस साहू, डॉ.एमएस चौहान, डॉ. डीवी सिंह, डॉ.एमपी शर्मा, श्वेता सिंह, डॉ.आशुतोष कुमार और विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर डॉ. रंजीत सिंह, लोकेश पांडे, नसीम अहमद, प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. जगदीश सिंह बिष्ट, गोविंद लटवाल, डॉ. लियाकत अली, डॉ. सुनील नौटियाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन