फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khas. grass. strengthen. cracking. shot. concrete. strength.

Champawat News: दरकती पहाड़ियों को जकड़ेगी खस घास और शॉट क्रीट देगा मजबूती

Sat, 26 Oct 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 26 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Khas. grass. strengthen. cracking. shot. concrete. strength.
चंपावत। एनएच में ट्रीटमेंट वाले स्थानों पर टनकपुर से घाट तक वेटिवर प्लांटेशन और चट्टानों में शॉट क्रीट का प्रयोग किया जाएगा। इससे पहाड़ियों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

वेटिवर प्लांटेशन एक प्रकार की घास है, जो ट्रीटमेंट वाली जगहों और ट्रीटमेंट कार्य पूरा होने वाली जगहों पर डाला जा रहा है। इससे एनएच किनारे भूस्खलन वाली पहाड़ियों पर भूस्खलन रोकने में मदद मिलेगी। यह घास जमीन के दो से ढाई मीटर नीचे जाती है। इससे पहाड़ियों की जड़ें मजबूत होंगी। भूस्खलन की संभावनाएं कम होगी। शॉट शोट क्रीट का छिड़काव करने से चट्टानों को मजबूती मिलेगी। यह उन चट्टानों पर डाला जा रहा है जहां ड्रिलिंग हुई है। ड्रिलिंग के बाद ही इसका छिड़काव चट्टानों पर किया जाता है। इससे चट्टानों को मजबूती मिलती है और चट्टानों को खिसकने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


कोट
एनएच में टनकपुर से घाट तक ट्रीटमेंट वाली जगहों पर वेटिवर प्लांटेशन और चट्टान वाली जगहों में शॉट क्रीट का प्रयोग कर छिड़काव किया जा रहा है। - ललित रौतेला, अवर अभियंता एसएमबीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जानिए क्या है वेटिवर घास और शॉट क्रीट
चंपावत। वेटिवर घास (क्राइसोपोगोन जिजनियोइड्स ) दक्षिण भारत में उत्पन्न होने वाला एक बारहमासी पौधा है। जो साल भर होता है। एनएच भूस्खलन वाले स्थानों पर इसका रोपण करेगा। इससे भूस्खलन कम होगा। शॉट क्रीट एक प्रकार का चूना और सीमेंट का मिक्सर होता है। जो भूस्खलन वाली पहाड़ियों को मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed