फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Sharada Tanakpur

शारदा में खनन लीज के नवीनीकरण की कार्रवाई शुरू, हुआ संयुक्त निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Khanan in Sharada Tanakpur
शारदा खनन का निरीक्षण करते वन, खनन, राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में अगले दस साल के लिए खनन की लीज के नवीनीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को नायब तहसीलदार पिंकी आर्या और एसडीओ रामकृष्ण मौर्य के नेतृत्व में वन निगम के खनन प्रभाग, वन, सिंचाई, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट लीज की मंजूरी के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वन निगम को शारदा में खनन के लिए वर्ष 2013 में 10 साल की लीज स्वीकृत हुई थी, जो फरवरी 2023 में खत्म हो रही है। वन निगम के खनन प्रबंधक हरीश पाल का कहना है कि पिछली लीज के मंजूरी के समय खनन में पैदा हुए अवरोध को देखते हुए इस बार अगले 10 साल यानि 2033 तक लीज के नवीनीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लीज के नवीनीकरण में शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम में पूर्व से तय 384.69 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खनन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण में सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल, शारदा रेंज के प्रभारी रेंजर मनीष कुमार, उपराजिक कैलाश गुणवंत, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, पटवारी अमर सिंह मंगला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed