फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Sharada

शारदा खनन क्षेत्र का सीमांकन अंतिम चरण में, 15 से खनन की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Khanan in Sharada
आपदा में ध्वस्त हुआ किरोड़ा पुल के पास आरबीएम से बनाया अस्थायी बंधा। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनन शुरू करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। खनन क्षेत्र के सीमांकन और निकासी मार्गों की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। वन निगम के खनन प्रभाग भी निकासी गेटों पर तौल कांटों को दुरुस्त करने में जुटा है। वहीं कारोबारी भी पंजीकरण करा वाहनों को दुरुस्त करवाने में लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह 17 से 19 अक्तूबर तक आई आपदा से इस वर्ष खनन करीब डेढ़ माह देर से शुरू हो रहा है। विभाग, कारोबारियों और स्टोन क्रशर प्रबंधन में 15 दिसंबर से खनन शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसे लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन

शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट का कहना है कि खनन क्षेत्र के सीमांकन और निकासी मार्ग की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है, जो 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन निगम खनन प्रभाग के प्रबंधक हरीश पाल का कहना है कि डाउन स्ट्रीम के निकासी गेटों पर पांच तौल कांटे लगाए गए हैं। पूर्व के निकासी गेट में तीन और कालाझाला में नए बने निकासी गेट में दो तौल कांटे लगाए गए हैं। गेट और कांटों की संख्या बढ़ाने से खनिज निकासी में व्यवस्थित तरीके से चलेगा।

इधर कारोबारी भी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि अभी काफी कम वाहन मालिकों ने अपने वाहनों का पंजीकरण कराया, लेकिन वाहनों को दुरुस्त कराने जुटे हैं। खनन प्रबंधक ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण के लिए अभी 123 वाहन मालिकों ने फार्म खरीदे हैं, जबकि 32 वाहनों के पंजीकरण कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed