फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ketikhan selected as model school

खेतीखान मॉडल स्कूल के रूप में चयनित

Tue, 02 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 02 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खेतीखान को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किए जाने पर अब विद्यालय के अच्छे दिन आने की आस जगी है। तीन सौ छात्राओं वाला यह विद्यालय पाटी ब्लॉक का एकमात्र जीजीआईसी है।

विज्ञापन


यहां विद्यालय का अभी तक भवन नहीं बन पाया है। विभिन्न मदों से कुछ कक्षा कक्षों  का निर्माण कराया गया है, जिनमें से अधिकांश बरसात में टपकते हैं। जिसके  कारण विद्यालय में अभी न तो प्रयोगशाला है, न ही पुस्तकालय। कंप्यूटरों का भी यहां जबरदस्त अभाव है।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के बावजूद यहां भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान  प्रवक्ता के अलावा पांच शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्या हेमलता जोशी ने विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित होने की अभिभावकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीए अध्यक्ष ललित मोहन डिक्टिया, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, शिक्षाविद सीएल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल मनराल, डा.एलडी ओली, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बोहरा, देवकी खर्कवाल, पुष्कर पुजारी, भैरव ओली ने जीजीआईसी को मॉडल स्कूल की श्रेणी में शामिल किए जाने पर खुशी जताई  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed