{"_id":"0426f410b3dbee7db5822fd77a84e5cb","slug":"ketikhan-devidhura-and-hoisted-the-flag-of-the-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा और खेतीखान के बच्चों ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा और खेतीखान के बच्चों ने फहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में हुई राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में श्री मां बाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा और जीजीआईसी खेतीखान की छात्राओं ने परचम फहराया। संस्कृत महाविद्यालय के छात्र दीपक सनवाल, ललित तिवारी, मनोज पांडेय, रोहित सुयाल, कमलेश डालाकोटी, दीपक जोशी, लक्ष्मण भाट, योगेश जोशी की प्रस्तुति नाटक हरिण्यकश्यप पर राज्य में पहला स्थान और कनिष्ठ वर्ग के आशु भाषण में अखिलेश जोशी को दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
इसी तरह जीजीआईसी खेतीखान की छात्राओं के वरिष्ठ वर्ग समूहगान में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। आचार्य कीर्ति शास्त्री, गोपाल पंतोला, हरीश पांडेय के दिशा-निर्देशन में संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों ने राज्य स्तर पर अपना जलवा बरकरार रखा। उनके यहां आगमन पर देवीधुरा में प्राचार्य बीसी जोशी की अध्यक्षता में बच्चों को सम्मानित किया गया। इधर, खेतीखान जीजीआईसी में आयोजित समारोह में बीईओ आरएस नेगी, प्रधानाचार्य हेमलता जोशी, संगीत शिक्षिका नमिता मुरारी आदि ने छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन