फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Karate Winner Hounerd in Lohaghat

मिस्र में कराटे प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे दीपक, साक्षी और जतिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Karate Winner Hounerd in Lohaghat
मिस्र में विश्व कराटे प्रतियोगिता के लिए जाने वाले लोहाघाट के तीन खिलाड़ियों का सम्मान करते आईओ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विश्व कराटे प्रतियोगिता दस जून से मिस्र (इजिप्ट) में होगी। इसके लिए बनी भारतीय टीम में चंपावत जिले के तीन खिलाड़ी दीपक अधिकारी, साक्षी बिष्ट, जतिन जोशी भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी सात जून को मिस्र के लिए रवाना हो जाएंगे। इसलिए रविवार को इन तीनों खिलाड़ियों को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओसी) ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवा भवन में जिला कराटे संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में प्रशिक्षक दीपक अधिकारी ने संचालन किया। समारोह में टीम में चयनित तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन हुआ है। सम्मानित करने वालों में आईओसी के जिलाध्यक्ष मनीष जुकरिया, उत्तराखंड फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, ब्रजेश माहरा आदि ने तीनों खिलाड़ियों का माल्यार्पण किया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने भी खिलाड़ियों को उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चयन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, डीएसओ चंदन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, चंद्रशेखर ओली, हरीश जोशी, कर्मवीर, शंकर अधिकारी, नवीन ओली, पंकज कन्याल, रमेश मुरारी, हेमंत गड़कोटी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed