फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kapurthala defeated Kolkata

कपूरथला ने कोलकाता को हराया

Mon, 08 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 08 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kapurthala defeated Kolkata

नवनिर्मित जीआईसी मैदान राष्ट्रीय फुटबाल के प्रदर्शनी मैच का सोमवार को गवाह बना। सांसद महेंद्र सिंह माहरा की पहल पर केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक के सौजन्य से रेलवे कोच कपूरथला और पूर्वोत्तर रेलवे कोलकाता की टीमों के बीच शानदार मैच हुआ, जिसमें कोलकाता ने कपूरथला को 4-2 से पराजित कर मैच जीत लिया। खेल के 10 मिनट के भीतर कोलकाता की टीम के डिबलाब नस्का ने पहला गोल दागा। इसी के ठीक पांच मिनट बाद कपूरथला की टीम के हैप्पी सिंह ने गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद मैच और रोमांचक हो गया, जिसमें कोलकाता की टीम ने तीन गोल दागे। कपूरथला की टीम अंतिम समय तक संघर्ष करती रही, लेकिन मात्र दो गोल करने में सफल रही।

विज्ञापन


निर्णायक के रूप में कमलेश पांडेय तथा लाइनमैन के रूप में प्रदीप बोरा, पंकज महर, टेक्निकल बैच में ब्रजेश ढेक, प्रकाश पांडेय, मनोज पुनेठा और आयोजन में गोविंद बोहरा शामिल थे। विजेता टीम को 30 हजार तथा उप विजेता को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह दिए गए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल अधिकारी, ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसपी डीएस कुंवर, एसडीएम परितोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed