फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kanda's drinking water supply resumed after four weeks

चार सप्ताह बाद सुचारु हुई कांडा की पेयजल आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kanda's drinking water supply resumed after four weeks
कांडा पेयजल योजना की मरम्मत करता कर्मी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शहर से सात किमी दूर कांडा गांव में चार सप्ताह बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सकी है। जल संस्थान द्वारा पेयजल लाइन की मरम्मत करने के बाद अब ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले माह आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त इस पेयजल योजना से 70 परिवारों के समक्ष पानी की किल्लत हो गई थी। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि कांडा गांव की पेयजल योजना ठीक करने के बाद आपूर्ति सामान्य हो गई है। ग्रामीण दीपक कुमार, पुष्कर बोहरा, आनंद गिरी, प्रकाश बोहरा, लाल सिंह, भानु सिंह, भवान सिंह आदि ने भी मरम्मत कार्य में हाथ बंटाया।
विज्ञापन

पैदकुड़ी में पेयजल टैंक बनाने की मांग
चंपावत। भिंगराड़ा क्षेत्र में जल जीवन मिशन से पैदकुड़ी में टैंक का निर्माण कराने का ग्रामीणों ने आग्रह किया है। इसे लेकर उन्होंने तहसीलदार के जरिये एसडीएम को ज्ञापन भेजा। भिंगराड़ा कस्बे में योजना के लिए घर-घर नल एक वर्ष पहले डाल दिए गए थे लेकिन टैंक नहीं होने से पानी अब तक नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पैदकुड़ी में टैंक बनने से क्षेत्रवासियों को आसानी से पानी मिल सकेगा। चंद्रशेखर जोशी, जगदीश सिंह, ईश्वरी सिंह आदि ने टैंक जल्द बनवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed