फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalktret campus CCTV

कलक्ट्रेट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 12 Sep 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 12 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके तहत कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। पहले चरण में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे संपूर्ण कलक्ट्रेट परिसर सीसीटीवी कैमरों की जद में आ गया है।

विज्ञापन


डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार एक वर्ष पूर्व कुछ आंदोलनकारियों की ओर से प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। अब कलक्ट्रेट परिसर में होने वाले किसी भी प्रकार के आंदोलन और अन्य गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे। यही नहीं डीएम से मिलने वालों को भी सीसीटीवी कैमरों की नजरों से होकर जाना होगा। हालांकि कलक्ट्रेट के विभिन्न अधिष्ठानों और पटलों की देखरेख के लिए अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं, लेकिन दूसरे चरण में यह कार्य भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द ही विकास भवन परिसर में भी लगेंगे कैमरे
कलक्ट्रेट में प्रायोगिक तौर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के आशातीत परिणाम आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से विकास भवन परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। विकास भवन में अधिकांश विभागों के मुख्य कार्यालय होने के कारण यहां लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक नगरी को मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक चंपानगरी को भी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में कलक्ट्रेट और विकास भवन को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा। इसके बाद तहसील मुख्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में यह सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed