फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   kaikai made two wishes to king dashrath

कैकेई ने राजा दशरथ से मांगे दो वरदान

Tue, 03 Oct 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 03 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
kaikai made two wishes to king dashrath
चंपावत के मौराड़ी बनलेख में चल रही रामलीला में वनवास में जाने की तैयारी करते राम लक्ष्मण। - फोटो : अमर उजाला
जिले के मौराड़ी, बिरगुल, स्वांला, भिंगराड़ा, अमकड़िया, बडोली आदि स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। देर रात तक चल रहे आयोजन में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौराड़ी में चल रही रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र सिंह लडवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने किया। यहां की लीला में कैकेई ने राजा दशरथ से राम को वनबास और भरत को राजा बनाने के वरदान मांगे। उधर, अमकड़िया में सखियों की प्रभु आराधना की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


बिरगुल में आठवें दिन की रामलीला मे सीता हरण का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ लीला कमेटी अध्यक्ष रमेश जोशी ने किया। साधु का रूप धरे रावण ने सीता का अपहरण कर लिया। यहां लीला को देखने गोली, कैन्यूड़ा, बिरगुल व तलमाटा आदि गांवों से भारी संख्या मे दर्शक पहुंच रहे हैं। लोहाघाट के चमदेवल, मड़लक, पुलहिंडोला, चौमेल, पाटी और वालिक में रामलीलाओं की धूम मची हुई है। भारी ठंड के बीच रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


चमदेवल में कमेटी के अध्यक्ष भुवन धौनी के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया गया। लीला में बंदीजनों द्वारा राजा दशरथ का प्रण सुनाना, रावण और वाणासुर का जनकपुरी में आना, राम द्वारा शिव धनुष तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम का संवाद दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलपेडू में अध्यक्ष राजपाल सामंत के नेतृत्व में चल रही रामलीला में कैकेई का कोप भवन में जाना, राजा दशरथ द्वारा कैकेई को मनाना, कैकई द्वारा भरत को राज्य और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगने की लीला दिखाई गई। नेपाल सीमा से लगे मड़लक में अध्यक्ष भुवन भट्ट के दिशा निर्देशन में चल रही लीला मंथरा द्वारा कैकेई को भड़काना, कैकेई द्वारा दशरथ से दो वर मांगना, राम लक्ष्मण का वन जाने के लिए आज्ञा मांगने की लीला का मंचन हुआ।  

चौमेल में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चंाद बोहरा ने लीला का शुभारंभ किया। देश विदेश के राजाओं का जनकपुरी में आना, श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ना, आक्रोशित परशुराम का पहुंचने की लीला दिखाई गई।

पाटी और वालिक में मुनि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को मांगना, वन में राम द्वारा ताड़िका, सुबाहु का वध करना, विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण का जनकपुरी जाने की लीला दिखाई गई। रामलीला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

पुलहिंडोला में पहली बार हुई महिलाओं की रामलीला 
लोहाघाट (चंपावत)। पुलहिंडोला में पहली बार एक दिनी महिला रामलीला का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से दर्शकों की भारी भीड़ रही। महिला कलाकारों ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। सोमवार रात यहां महिला रामलीला में ताड़िका वध, गौरी पूजन और राम-भरत मिलाप की रामलीला का मंचन किया गया। महिलाओं ने शानदार अभिनय कर दर्शकों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


राम का अभिनय प्रिया सामंत, लक्ष्मण का नेहा जोशी, भरत का आरती धौनी, शत्रुघन का दीक्षा पाटनी, सीता का भावना भंडारी ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी के दिशा-निर्देशन में चल रही रामलीला में लीला निर्देशक नकुल पंत, गिरीश जोशी, मोहन भंडारी, मेकअप मास्टर अमित धौनी, सूरज नाथ, सीन में डिकर सिंह, नरेश पांडेय, राजू पांडेय सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed