फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kaikai asked for exile for Ram

Champawat News: कैकई ने मांगा राम के लिए बनवास

Wed, 09 Oct 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 09 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kaikai asked for exile for Ram
चंपावत की रामलीला में राजा दशरथ के दरबार का दृश्य। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। कर्णकरायत में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल की अध्यक्षता और मोहन चंद्र जोशी, किरन जुकरिया के दिशा निर्देशन में चौथे दिन की लीला में राजा दशरथ का राम को अयोध्या का राजा बनाने कि तैयारी करना से राम बनवास तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला आयोजन में नरेश फर्त्याल, उत्तम, राजू, मनोज मुरारी, प्रकाश मुरारी, रोहन मेहरा, सूरज गड़कोटी, रोहन बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। इधर लोहाघाट में भी 124वें वर्ष की रामलीला का मंचन जोर शोर से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन



लक्ष्मण ने सूर्पणखा का नाक काटा, देखने लोग उमड़े
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से गांधी मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में राम सूर्पणखा संवाद से लेकर खर दूषण वध तक की लीलाओं का मंचन किया गया। इससे पूर्व अतिथि उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला, डाॅ. आफताब आदि ने कमेटी के सदस्यों के साथ आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव मयंक पंत, संस्थापक नीरज सिंह, विशाल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, प्रतिभा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----------
सीता हरण,जटायु मरण तक की लीला का हुआ मंचन

बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गढ़ीगोठ, पचपकरिया और बनबसा की रामलीला का मंचन जारी है। बीते दिवस गढ़ीगोठ रामलीला में सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन दिखाया गया। पचपकरिया रामलीला में महेंद्र लाल खत्री के निर्देशन में सीता हरण जटायु, मरण तक की लीला का मंचन हुआ। व्यास की भूमिका पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी निभा रहे है। बनबसा रामलीला में हरीश पांडेय के निर्देशन में रामलीला का मंचन जारी है। व्यास की भूमिका पं. नीरज जोशी निभा रहे हैं। बनबसा की रामलीला में आज मंदोदरी रावण, अंगद रावण संवाद, विभीषण रावण संवाद, समुद्र पर पुल बांधने तक की लीला का मंचन दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

09सीपीटी21 पी-बनबसा के गढ़ीगोठ की रामलीला में वनवा के दौरान कुटिया में राम सीता। संवाद
------

ठंड के बावजूद रामलीला देखने उमड़े दर्शक

चंपावत। जिला मुख्यालय के श्री राम सेवा समिति मल्लीहाट में रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या तारण तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र लडवाल ने लीला का शुभारंभ किया। यहां समिति अध्यक्ष भगवत शरण राय, विकास साह, गौरव पांडे, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे। इधर ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी में रामलीला के पहले दिन रावण का हिमालय पर्वत को लंका ले जाने से लेकर राम जन्म तक की लीला का आयोजन किया गया। रामलीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमा शंकर भट्ट ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष लालमणि भट्ट, बलदेव भट्ट, सुरेश भट्ट, रमेश भट्ट, अंकित भट्ट, शंकर भट्ट, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed