फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Judo: Opening match, won by Patil Sagar

जूडो : पाटिल सागर ने जीता उद्घाटन मैच

Wed, 06 Jun 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 06 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Judo: Opening match, won by Patil Sagar
पूर्वी सीमांत स्तर की जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट करते हिमवीर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में पूर्वी सीमांत स्तर की तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। छमनियांचौड़ स्थित वाहिनी में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच 48वीं वाहिनी के सिपाही नितेश कुमार और 36वीं बटालियन के सिपाही पाटिल सागर के बीच खेला गया। पाटिल ने दो अंकों से मैच को जीत लिया।


 तीन दिनी प्रतियोगिता में 11 वाहिनियों के करीब 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान हिमवीरों ने मार्चपास्ट भी किया। मैच के रेफरी हवलदार गोपाल सिंह और हवलदार जितेंद्र थे जबकि, अंपायर हवलदार महावीर रहे। प्रतियोगिता में तृतीय वाहिनी बरेली, सातवीं वाहिनी मिर्थी, 11वीं सिक्किम, 13वीं लिंगडम, 14वीं पिथौरागढ़, 28वीं रेवाड़ी, 32वीं कानपुर, 34वीं हल्दूचौड़, 36वीं लोहाघाट, 46वीं बटालियन रायबरेली और 48वीं बटालियन कटिहार की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed