{"_id":"c3da6202939038d3f55f5725a2704412","slug":"jubilee-of-gb-pant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 128वीं जयंती बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सुबह स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी चौक तक प्रभातफेरी निकाली। विद्यालयों में भाषण, विचार गोष्ठी के साथ ही निबंध, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला सभागार में नेशनल ट्रस्ट की ओर से पंत के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। डीएम चौधरी और सीडीओ एसएस पांगती ने भारत निर्माण में पंत की ओर से किए गए कार्यो की सराहना की। इस मौके पर डीडीओ विवेक उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, केके पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, बीसी तिवारी, जीएस किरौला आदि मौजूद रहे। जीजीाआईसी में प्रधानाचार्या हेमंती बोरा ने पंत के चित्र में माल्यार्पण किया। पुष्पा सामंत के संचालन में रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीना वर्मा, भागीरथी बिष्ट, निधि सक्सेना, भुवनेश्वरी नेगी, आशा टम्टा, विजेता राणा, आशा पांडेय, माया पंगरिया, पूजा बोहरा, मीना टम्टा, पूनम कठायत, रीतू तिवारी, भारती, दीपिका, गीता, निर्मला, ईश्वरी दत्त जोशी आदि मौजूद रहे। शिशु मंदिर मादली में प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती, उमेश पांडेय के नेतृत्व में भाषण और कला प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
बनबसा में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने बतौर मुख्य अतिथि स्व. पंत को महान विद्वान बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड कालेज के निदेशक कैलाश थपलियाल ने की। संचालन संजय जोशी ने किया। कार्यक्रम संयोजक शंकर लाल वर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
लोहाघाट जीआईसी में प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट की देखरेख में कई प्रतियोगिताएं हुईं। जीजीआईसी खेतीखान में निबंध प्रतियोगिता में अंजलि, शोभा, सीमा, भाषण में ललिता, आरती, शोभा, चित्रकला में चंद्रकला, नेहा टम्टा, सीमा परध्यानी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहीं। प्रधानाचार्या हेमलता जोशी ने अध्यक्षता तथा अरूणा पंगरिया ने संचालन किया। फोर्ती में प्रधानाध्यापक एलएस मेहता की देखरेख में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। किमतोली में मॉडर्न शिशु शिक्षा निकेतन में आयोजित सुलेख में विशाखा, कंचना, विपिन, जीके में योगेश, कंचना, ललित, कला में दिया, कंचना, नकुल पहले तीन स्थान में रहे। प्रधानाचार्या चंद्रकला मेहरा ने पुरस्कार बांटे। जीजीआईसी सुईं में हुई भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु, जीके जूनियर वर्ग में मेघा और ज्येष्ठ वर्ग मे मयंक अव्वल रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रकाश बोहरा तथा संचालन अरिमर्दन यादव ने किया। जीआईसी मडलक में प्रधानाचार्य एसएस कंबोज की अध्यक्षता तथा दिवाकर जोशी के संचालन में हुई निबंध प्रतियोगिता में रमेश सिंह, चित्रकला में योगेश सामंत, वाद-विवाद में मनोज पंत विजयी रहे। राजकीय हाईस्कूल कोठेरा में प्रधानाचार्य आरआर लोहिया की अध्यक्षता में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
टनकपुर में भी विविध कार्यक्रम हुए। स्टेडियम में पं. पंत जयंती क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन प्रभारी चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता, उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत और डा. एम शाहिद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर गुप्ता ने राष्ट्रपति और डा. एम शाहिद ने उप राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया।
इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह पाटनी आदि ने सहयोग दिया। तहसील कार्यालय में एडीएम दुर्गापाल ने और पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में मुकेश तड़ागी, मो. मोहसिन, पीयूष वर्मा, गौरव खोलिया, प्रकाश निषाद, प्रकाश सिंह आदि ने सहयोग दिया। महात्मा गांधी राप्रावि के बच्चों ने भी रैैली निकाली। नंदकिशोर भट्ट, हरीश पांडेय, राधेलाल वर्मा, इंद्रदेव पांडेय, नौबत सिंह, लाल चंद, प्रमोद जोशी, बबीता, दीपा, और मधुसूदन अािद थे।
विवेकानंद की टीम ने जीती रेस
टनकपुर (चंपावत)। अंडर-14 बालिकाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में विवेकानंद इंटर कालेज की टीम अव्वल रही। जीजीआईसी टनकपुर द्वितीय और राउमावि छीनीगोठ तृतीय स्थान पर रहा।
नगर निकायों में चला विशेष सफाई अभियान
चंपावत। पंत जयंती पर सरकारी दफ्तरों, भवनों में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चंपावत, टनकपुर नगरपालिका और लोहाघाट नगर पंचायत में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।