{"_id":"5b16d52c4f1c1bb16e8b65e4","slug":"joint-team-members-preventing-the-debris-from-throwing-a-ditch-near-dhon-in-the-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के उद्घोष के साथ रोपे गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के उद्घोष के साथ रोपे गए पौधे
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज प्रेम सिंह खिमाल की अध्यक्षता और न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद याकूब के संचालन में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमरनाथ वर्मा, डॉ. मदन पाल, भास्कर मुरारी, रमेश उप्रेती, आलोक पांडेय, विजय राय आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पौधरोपण किया गया।
वहां नगर उपाध्यक्ष शंकर जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्षा पूजा खाती, सचिव पियूष जोशी, ललित देउपा, सीमा विश्वकर्मा आदि थे। द एशियन अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पर्यावरण रक्षा विषय पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता हुई। भिंगराड़ा वन क्षेत्र में रेंज कार्यालय से भिंगराड़ा बाजार तक रैली निकाल रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जीआईसी भिंगराड़ा में कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता हुई। पाटी, लोहाघाट, बाराकोट में पौध करने के साथ कूड़े का निस्तारण किया गया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव नेतृत्व में हिमवीरों के अलावा नवोदय विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मियों ने गलचौड़ा, छमनियां, पाटन-पाटनी होकर रैली निकाली। उप सेनानी संदीप चौधरी, नितिश कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
रेंजर दीप चंद्र जोशी, हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने दोनों रेंजों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। गुरुकुलम एकेडमी मानेश्वर में प्रबंधक हरीश पांडेय के दिशा-निर्देशन में बच्चों ने विद्यालय परिसर के आसपास पौधरोपण किया गया। एल्पाइन कांवेट स्कूल में अशोक अधिकारी, डीडी जोशी के नेतृत्व में स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जीआईसी बापरू में प्रधानाचार्य राजेंद्र गड़कोटी के निर्देशन में नौनिहालों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जूनियर स्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के निर्देशन में हुए जीके प्रतियोगिता के विजेता आदित्य, कपिल, गौरव को प्रतीक चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लिया
टनकपुर। जीजीआईसी टनकपुर में तहसील दिवस पर चंपावत वन प्रभाग के डीएफओ कुबेर सिंह बिष्ट, सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम अनिल चन्याल आदि ने पौधरोपण किया। बूम, शारदा रेंज की टीम ने ककरालीगेट से लेकर पूर्णागिरि तक करीब नौ सौ से ज्यादा पौध लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया। मां पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस, मंदिर समिति, व्यापारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण अभियान में प्रतिभाग कर सौ से ज्यादा शोदार पौधे लगाए। इधर शारदा रेंज के वनधिकारियों ने थ्वालखेड़ा में गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। शिशु मंदिर प्रांगण में गोष्ठी हुई।
गौड़ी रोड में शुरू हुआ जापानी तकनीक से वनीकरण
चंपावत। पर्यावरण दिवस पर गौड़ी रोड में जापान की अकीरा मिया बाकी तकनीक से वनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। डीएम डॉ. अहमद इकबाल के नेतृत्व में अधिकारियों और आलाप संस्था के सदस्यों ने हिमालयी मौसम के अनुरूप बांज, पदम, बुरांश, काफल, रियास, उतीस आदि के पौधों का रोपण किया। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि ने भी पौधरोपण किया। ब्यूरो