फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   JJB of Champawat

11 साल बाद गठित हुई नई बाल कल्याण समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
JJB of Champawat
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर चंद्र साह। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला बाल कल्याण समिति का 11 साल बाद पुनर्गठन हुआ है। राज्य आंदोलनकारी सुधीर चंद्र साह समिति के अध्यक्ष बने हैं। साह ने नए पद पर कार्यभार संभाल लिया है। पिछले साल 10 नवंबर को देहरादून में हुए साक्षात्कार के बाद पांच जनवरी को शासन के सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने चयनित अध्यक्ष और चार सदस्यों की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के लिए आखिरी बार वर्ष 2011 में चयन प्रक्रिया हुई थी लेकिन तीन साल के कार्यकाल वाली यह समिति को सेवा विस्तार मिलता रहा। पिछले साल 10 नवंबर को साक्षात्कार के बाद अब चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष रहे राज्य आंदोलनकारी सुधीर चंद्र साह को अध्यक्ष चुना गया है। बाराकोट की आनंदी अधिकारी, लोहाघाट के राजेंद्र गड़कोटी, दीपकमल जोशी, टनकपुर के मनोज तिवारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी और गंगा बने जेजेबी के सदस्य
चंपावत। किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का भी गठन कर दिया गया है। इसके लिए दो सदस्य चयनित किए गए हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश सिंह अधिकारी और चंपावत की गंगा जोशी को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। दोनों सदस्यों का कार्यकाल तीन साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed