फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   jhaala burnt by fire in tanakpur

आग से जला गरीब का झाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jhaala burnt by fire in tanakpur
आग से स्वाह झाला और अंदर रखा सामान। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शहर की नईबस्ती में मंगलवार तड़के आग लगने से झाला और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त झाला स्वामी का परिवार घर में नहीं था। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग तो बुझाई लेकिन अग्निशमन विभाग या पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिवार के बेटे ने एसडीएम को घटना की लिखित सूचना देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित परिवार के लोग अपने मूल गांव बरेली में है और परिवार के यहां आए बेटे ने एक होटल में शरण ले रखी है।
विज्ञापन

शहर की नईबस्ती कॉलोनी निवासी सूरजपाल मौर्या झाले में ताला लगा परिवार के साथ रिश्तेदार के बच्चे के नामकरण संस्कार में अपने मूल घर बरेली गया था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक उसके झाले में आग लग गई। इससे पहले की आसपास के लोग आग बुझाते झाला और अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे पीड़ित सूरजपाल के पुत्र सर्वेश मौर्या ने बताया कि घटना से करीब 80 हजार रुपये की क्षति हुई है। उसने एसडीएम को घटना की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। झाला स्वाह होने के बाद वह एक होटल में ठहरा है, जबकि परिवार के अन्य लोग बरेली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed