{"_id":"587e502e4f1c1b665feff970","slug":"jeep-s-worst-traffic-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खराब होने से ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खराब होने से ट्रैफिक जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जीप खराब होने से ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में अमोड़ी-स्वांला के बीच खराब जीप बीच सड़क में खड़ी हो गई। बीच मार्ग में जीप के खराब होने से कुछ देर तक आवाजाही बाधित रही। बाद में जीप को किसी तरह किनारे कर आवागमन शुरू किया जा सका। बोलेरो जीप (यूके 03/0669) मंगलवार को नानकमत्ता से रीठा साहिब जा रही थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12:35 बजे अमोड़ी-स्वांला के पास यह जीप अचानक खराब हो गई। जीप में आठ लोग सवार थे। एक उपकरण के टूटने से जीप बीच रास्ते में खड़ी हो गई। करीब आधा घंटे तक आवाजाही बाधित रही। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जीप को भारी मशक्कत के बाद वहां से हटाने पर ही यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन