फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   IV employees are the foundation of government departments: DM

सरकारी विभागों की बुनियाद हैं चतुर्थ कर्मी : डीएम

Wed, 08 Jul 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 08 Jul 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का आगाज किया। उन्होंने चतुर्थ कर्मियों को सरकारी महकमे की बुनियाद बताते हुए उनकी जिला स्तर की समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। साथ ही शासन स्तर की न्यायोचित समस्याओं के हल के लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन


महासंघ के वरिष्ठ नेता जीवन चंद्र ओली के संचालन में हुए अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने पदोन्नति के जरिए तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने और फील्ड कर्मियों की तरह समयबद्ध वेतनमान बढ़ोत्तरी की मांग की। कहा कि 10 वर्ष की सेवा में 2400, 16 साल में 2800 और 36 साल में 4200 रुपये का ग्रेड-पे दिया जाए। संविदा के बजाय कर्मियों को नियमित नियुक्ति, यात्रा भत्ता, वर्दी की सुविधा में प्राथमिकता देने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संगठन की पहल पर सरकार ने पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत से 45 किया।
विज्ञापन


अधिवेशन में प्रधानाचार्य जगदीश अधिकारी, भूपेंद्र जोशी, गोविंद बोहरा, रवींद्र पांडेय, नागेंद्र जोशी, डीके पंत, एलएम चतुर्वेदी, मुकुल राय, कैलाश मेहता, दीवान सिंह बिष्ट, हिम्मत अधिकारी, अनिल उप्रेती, केशर सिंह फर्त्याल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed