फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   iti runs on shop

बंद दुकान के एक कमरे में चल रहा आईटीआई 

Sun, 18 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Sun, 18 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
iti runs on shop
भिंगराड़ा आईटीआई का भवन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चंपावत जिले मेें 12 साल में चार नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खुल गए, लेकिन इन नए तकनीकी संस्थानों की तस्वीर ठीक नहीं है। 2015 में खुले भिंगराड़ा आईटीआई किसी प्राइमरी स्कूल से भी बदतर है। सरकारी स्तर पर पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री तक नहीं है। बंद हो चुकी दुकान के एक कमरे में छात्र बैंच में बैठ पढ़ाई कर रहे हैं। यहां तीन ट्रेडों के बजाय एक ही ट्रेड चल रहा है।

पिछले साल लधिया घाटी के भिंगराड़ा में खुले आईटीआई में इलेक्ट्रिकल्स, कंप्यूटर ऑफ प्रोग्रामिंग एप्लीकेशन (कोपा) और फिटर के ट्रेड स्वीकृत हुए। मगर संस्थान में दो ट्रेड शुरू ही नहीं हो पा रहे हैं। एकमात्र इलेक्ट्रिकल्स इस वक्त चल रहा है। छात्रों को बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। बैठने के लिए फर्नीचर तक नहीं है। 
विज्ञापन

फिलहाल यहां बंद हो चुकी दुकान के स्वामी जगदीश भट्ट द्वारा दी गई बैंच में 15 बच्चे बैठ रहे हैं। ब्लैक बोर्ड की व्यवस्था भी ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट ने की गई है। अनुदेशक हरीश चंद्र पांडेय का कहना है कि जगह की कमी से संचालन में दिक्कत हो रही है। छात्रों का कहना है कि जगह और दूसरे अन्य साधनों की कमी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिंगराड़ा  में जगह की कमी से फिलहाल दो ट्रेड शुरू नहीं हो पा रहे हैं। आईटीआई के  भवन बनाने को ग्रामीणों द्वारा जमीन दी गई है। जल्द ही भवन निर्माण की  प्रक्रिया शुरू होगी। कायदे के प्रशिक्षण के लिए जरूरी व्यवस्था के प्रयास  किए जा रहे हैं।

जेपी टम्टा, नोडल अधिकारी और प्रधानाचार्य, आईटीआई, टनकपुर।
चंपावत में 1984 में खुला आईटीआई जीआईसी तिराहे के पास किराए में चल रहा है। ट्रेड भी बस वायरमैन और कटिंग टेलरिंग के ही चल रहे हैं। 1989 में खेतीखान में स्थापित आईटीआई में पांच ट्रेड स्वीकृत हैं, लेकिन काफी समय से इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल्स और वायरमैन के ट्रेड ही चल रहे हैं। राज्य बनने के बाद खुले दिगालीचौड़ में दो (इलेक्ट्रानिक्स और  फीटर), बाराकोट में दो (इलेक्ट्रानिक्स के अलावा कोपा), मंच गांव में इलेक्ट्रानिक्स और कोपा दो और भिंगराड़ा में एक ट्रेड चल रहे है। चंपावत आईटीआई का भवन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed