फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITBP Lohaghat's strong performance in marathon

मैराथन में आईटीबीपी लोहाघाट का दमदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ITBP Lohaghat's strong performance in marathon
अंर्तराष्ट्रीय मैराथन में जोनल टीम के विजेता और शामिल खिलाड़ियों का लोहाघाट आईटीबीपी में स्वाग? - फोटो : LOHAGHAT
मैराथन में आईटीबीपी लोहाघाट का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन

उम्दा खेल का प्रदर्शन कर लौटे छह धावकों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। मुंबई में हुई अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की जोनल टीम के हिमवीरों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के छह खिलाड़ियों को इस दमदार प्रदर्शन के लिए 1.75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। वापस आने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

नौ व दस फरवरी को मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस की ओर से हुई दो दिनी मैराथन प्रतियोगिता हुई। महिलाओं की 42 किमी. दौड़ में पूजा सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 75 हजार रुपये का इनाम जीता। इसी वर्ग में विद्या प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 35 हजार, पुरुषों की 10 किमी दौड़ में पप्पू श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 20 हजार, पांच किमी दौड़ में महेश राघव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार, महिला वर्ग की पांच किमी दौड़ में शिव कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 20 हजार और मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 10 हजार रूपये का इनाम जीता। बृहस्पतिवार को छमनियांचौड़ स्थित 36वीं वाहिनी में हुए सम्मान समारोह में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। कहा कि हिमवीरों ने कड़ी मेहनत के बल पर जीत हासिल कर आईटीबीपी का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उप सेनानी सुशील कुकरेती, डॉ. मोहित वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 20 एलएचजी04पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed