{"_id":"68a75788bd1cf0ccbf087b92","slug":"it-is-not-easy-to-go-to-school-due-to-the-strong-current-on-the-reethsera-river-champawat-news-c-229-1-cpt1001-128199-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रीठासेरा नदी पर तेज बहाव के चलते आसान नहीं हो रहा स्कूल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रीठासेरा नदी पर तेज बहाव के चलते आसान नहीं हो रहा स्कूल जाना
Thu, 21 Aug 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
पाटी के जीआईसी गरसाड़ी में पढने वाले बच्चें रीठासेरा नदी में जानजोखिम में डालकर नदी पार करते।
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत बिगराकोट के स्कूली बच्चे पुल नहीं होने के कारण बरसता में तेज लहरों के बीच जीआईसी गरसाड़ी पढ़ने जा रहे हैं। इससे कभी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं।
जीआईसी गरसाड़ी में रीठा, झलकपुर, कनारी, भूम्वाड़ी, छौडागांव और करौली गांव के बच्चे सेरा नदी पार कर स्कूल जाते हैं। लगातार हो रही बारिश से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में ग्रामीण स्कूल जाने और लौटते समय बच्चों का हाथ पकड़कर नदी पार करा रहे हैं। स्थानीय प्रकाश चंद्र, गणेश भट्ट, बलराम, महिमा गोस्वामी, किशोर राम, संतोष राम आदि अभिभावकों ने बताया कि दो साल पहने आई आपदा में सेरा नदी पर बना पुल बह गया था।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। बहाव तेज होने पर नदी पार करने में स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रधान महिमा गोस्वामी, जीवन चंद्र, रमेश भट्ट आदि ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोट
जीआईसी गरसाड़ी में छात्र-छात्राओं की नदी पार करने की जानकारी नहीं है। मौसम खराब होने या नदी में पानी बढ़ने पर स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत