{"_id":"59e63d6f4f1c1baf678b63f2","slug":"isolation-ward-ready-for-diwali-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर आग में झुलसने या अन्य तरह के मामलों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता व्यवस्था कर दी है। अस्पताल में आपात सेवा को अलर्ट करने के साथ ही अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरके जोशी ने बताया कि दीपावली पर बम-पटाखों से झुलसे लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं।
जिला अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं है, इसलिए आग से झुलसे लोगों के उपचार के लिए एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इमरजेंसी के लिए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम मुस्तैद की गई है। वहीं आपात चिकित्सा सेवा 108 भी मुस्तैद रखी गई है। आपात चिकित्सा सेवा के जिला समन्वयक हिम्मत चंद का कहना है कि जिले की कई आपात सेवाएं हमेशा की तरह दीपावली में भी मुस्तैदी से सेवा देंगी।
लक्ष्मी पूजन को खुली रहेगी ओपीडी
लक्ष्मी पूजन को भले ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा, लेकिन जिला अस्पताल इस दिन भी लोगों को सेवा देगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 19, 20 अक्तूबर को वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवा आधे दिन तक खुली रहेगी, जबकि आपात चिकित्सा सेवा हर वक्त उपलब्ध रहेगी।