{"_id":"5df90bbc8ebc3e87a3594949","slug":"irregularties-champawat-news-hld365936589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी मार्ग में गुणवत्ता को ताख पर रख रही आरजीबीएल कंपनी: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी मार्ग में गुणवत्ता को ताख पर रख रही आरजीबीएल कंपनी: विधायक
विज्ञापन
पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के काम में देरी और घटिया गुणवत्ता सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरजीबीएल कंपनी बारहमासी मार्ग पर गुणवत्ता को ताख पर रख कर काम कर रही है।
मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि इस सड़क में आरजीबीएल कंपनी की ओर से किए गए निर्माण कार्य में कई गंभीर खामियां हैं। चंपावत से लोहाघाट के बीच हुआ डामरीकरण एक माह से कम समय में उखड़ गया है। कहा कि कंपनी की गड़बड़ियों पर कार्रवाई न होने पर सीएम और केंद्रीय सड़क मंत्रालय से शिकायत करेंगे।
फर्त्याल ने कहा कि कंपनी ने मलबे का निस्तारण अनेकों स्थानों पर डंपिंग जोन के बजाय खाई में किया है जिससे बड़ी संख्या में पेड़ों को नुकसान होने के साथ कई जगह पानी के स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि चंपावत-लोहाघाट के बीच हुए डामर में मिट्टी का उपयोग कर गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका नतीजा यह रहा कि एक माह में ही डामर कई जगह टूट गया जिसे कंपनी ने दोबारा कराया। विधायक ने कहा कि पत्थर और अन्य खनन सामग्री को बेच मुनाफा कमा रही है। कंपनी की हीलाहवाली से काम 30 नवंबर 2019 के निर्धारित वक्त में पूरा नहीं हो सका है। देरी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। वार्ता के दौरान विधायक के साथ भाजपा नेता मुकेश कलखुड़िया थे।
कंपनी गुणवत्ता के साथ नियमों के हिसाब से काम कर रही है जिसका एनएचएआई के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। पेड़ों का निस्तारण भी वन विभाग की अनुमति से किया गया है। जहां तक काम के पूरा होने में देरी का सवाल है, इसके लिए भूस्खलन, बारिश और अन्य कारण जिम्मेदार हैं। एके सिंह, उप महाप्रबंधक, आरजीबीएल।
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों से बात की जाएगी। सुरेंद्र नारायण पांडेय, जिलाधिकारी।