{"_id":"5dcc3cee8ebc3e5b795977e1","slug":"invoice-of-private-vehicles-taxis-fun-champawat-news-hld3639019197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे नियम:निजी वाहनों का चालान, टैक्सियों की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे नियम:निजी वाहनों का चालान, टैक्सियों की मौज
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के शांत बाजार में रोड किनारे खड़ी टैक्सियां।
- फोटो : CHAMPAWAT
निजी वाहनों का चालान, टैक्सियों की मौज
चंपावत। चंपावत में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे वाहन पार्क करने में भेदभाव बरता जा रहा है। निजी कारों का पुलिस चालान कर रही है, तो टैक्सियों को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। बुधवार को एनएच के किनारे शांत बाजार रोड पर इसी तरह का नजारा भी दिखा। इस मामले में एक व्यक्ति ने बाकायदा पुलिस से शिकायत दर्ज की है।
एनएच के किनारे बुधवार को शांत बाजार में एक नहीं, चार-चार टैक्सियां खड़ी थी। लेकिन वाहनों के नो पार्किंग जोन में पार्क होने के बावजूद पुलिस ने अनदेखी बरती। जबकि इसी के आसपास नौ नवंबर को पुलिस ने एक शख्स की कार का 500 रुपये का चालान कर दिया। इसके अलावा 10 नवंबर को उसी जगह के नजदीक कार पार्क होने पर अनजान लोगों ने टायर में कील ठोंक दी। पीड़ित कार चालक दिनेश चौड़ाकोटी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि मामले की कोतवाल से जांच कराई जा रही है।
फोटो 13 सीपीटी 12पी
कोट
एनएच के किनारे वाहनों को पार्क करने से आवाजाही प्रभावित होती है। रोड किनारे नो पार्किंग जोन पर वाहन पार्क करने पर कार्रवाई की जाती है। मगर कई बार टैक्सियों के चालान करने पर व्यापारियों पर दबाव बनाए जाने से रियायत बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन
ज्योति प्रकाश, उप निरीक्षक, यातायात पुलिस, चंपावत।