{"_id":"5bb255e2867a5537ba406904","slug":"investigation-commitee-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली की शिकायत पर जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली की शिकायत पर जांच समिति गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में जन सुनवाई दिवस में शिकायतों का निस्तारण करते जिलाधिकारी एसएन पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में 11 शिकायतें आईं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ शेष समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जाख जिंडी की आशा देवी ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में धांधली होने की शिकायत की।
इसपर डीएम ने एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया। समिति के सदस्य जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी, सहायक अभियंता लोक निमार्ण विभाग लोहाघाट, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ग्राम बारबाटी के जगदीश जोशी ने सुयालखर्क-बाराबाटी लिंक मोटर मार्ग चालू करने, मौराड़ी के शेखर भटृ लंबे समय से छात्रवृत्ति नहीं मिलने, नघान (ललुवापानी) की रेखा देवी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने, सिंग्दा के तेज सिंह, अमर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग से भवन सुरक्षा, बाराकोट के राजू अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण करने, ग्राम कायल के राजस्व तोक टुंडा बिष्ट में विद्युत पोल बदलने, बाजरीकोट के नारायण राम ने आर्थिक सहायता देने, द्यूरी के बची सिंह, अर्जुन सिंह, राजन सिंह, बची देवी, मयूख महर ने आलवेदर कटिंग की मिट्टी उनके भवनों, आम के बगीचों में आने की समस्या रखी।
विज्ञापन
वहां परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डॉ. बीएस जंगपागी, आरसी पुरोहित आदि थे।