फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inter science class got approval in frontier stage GIC

Champawat News: सीमांत मंच जीआईसी में इंटर विज्ञान वर्ग को मिली मंजूरी

Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inter science class got approval in frontier stage GIC
चंपावत। जिले के सीमांत राजकीय इंटर कॉलेज मंच में चालू शिक्षा सत्र से इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जीआईसी मंच में माध्यमिक कक्षाओं के संचालन के लिए गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ताओं के पद सृजित किए गए है। इस संबंध में शासन के सचिव रघुनाथन ने शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जीआईसी मंच में इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित किए जाने की घोषणा की थी। जिसके अनुरूप जल्द ही विभाग की ओर से नवसृजित पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती की जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप जीआईसी मंच में इसी शिक्षा सत्र से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, जीआईसी मंच में विज्ञान वर्ग में प्रवक्ताओं के पदों के सृजन को लेकर अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी का इजहार किया है। सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर, पूर्व बीडीसी सदस्य बची सिंह, दलीप सिंह, राहुल सिंह महर, जानकी देवी, गोविंद सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed