{"_id":"c7117e9b201ae46ef9938b23d76d1c06","slug":"inter-school-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस ने झटकी फुटबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट फ्रांसिस ने झटकी फुटबाल चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस स्कूल की ओर से आयोजित दो दिनी इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सेंट फ्रांसिस ने फाइनल में केंद्रीय विद्यालय एक को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन फाइनल मैच में सेंट फ्रांसिस के खिलाड़ियों का पहले हॉफ से ही दबदबा रहा। टीम के राजेंद्र एवं पवन ने एक-एक गोल दागकर दो गोल की बढ़त दिलाई। केंद्रीय विद्यालय की टीम के खिलाड़ी अंतिम क्षणों तक एक भी गोल नहीं कर पाए। इस तरह सेंट फ्रांसिस के खिलाड़ी राजेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने विजेता-उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
रेफरी विनय नगरकोटी, लाइनमैन रविंद्र सिंह, कमल रहे। समापन अवसर पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रबंधक ब्रदर सोजन, प्रधानाचार्य ब्रदर एंथनी, कल्पना धामी, सुभाष पांडेय, लक्ष्मण सिंह पाटनी, अर्पित शर्मा, अनंत, दीपक, पीतांबर, जेम्स, गौरव खोलिया, दीपक जुकरिया आदि थे।
विज्ञापन