{"_id":"631ccec409cd6127586515aa","slug":"instructions-for-teaching-through-new-education-policy-tanakpur-news-hld4752903112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति से अध्यापन कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति से अध्यापन कराने के निर्देश
विज्ञापन
बनबसा में उच्च शिक्षा निदेशक को स्मृतिचिन्ह भेंट करती प्राचार्या डा. आभा शर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। हल्द्वानी से आए राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप कुमार शर्मा एवं उपनिदेशक डॉ.राजीव रतन ने राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय की कक्षाओं में संचालित पाठ्यक्रमों, कार्मिकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। इसके बाद छात्र-छात्राओं और कामिकों से संवाद किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति से शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले शिक्षा निदेशक एवं उपनिदेशक के सम्मान में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्राध्यापक डॉ. मुकेश कुमार ने संस्कृत श्लोकों से स्वागत किया। डॉ. बीएन दीक्षित, डॉ. शशि प्रकाश सिंह, डॉ. हेम गहतोड़ी ने उनका बैज अलंकरण किया। प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने निदेशक डॉ.शर्मा को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपनिदेशक को स्मृति चिन्ह दिया गया।
इसके अलावा प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार की संपादित पुस्तक ट्रांसफार्मिंग इंडिया : विजन एंड चैलेंजेज भी भेंट की। निदेशक ने सभी प्राध्यापकों को नई शिक्षा नीति के तहत नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कराने को कहा। दोनों अधिकारियों ने प्राचार्य द्वारा उठाई गई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई एवं अन्य विषय जल्द संचालित कराने का भरोसा दिलाया। संचालन डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान अनिल सिंह राणा, त्रिलोक चंद्र कांडपाल, अमर सिंह, विनोद कुमार चंद, नरसोनू आदि थे।