फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions for blacklist of water institution contractor

जल संस्थान के ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश

Tue, 02 Jan 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions for blacklist of water institution contractor
तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनते डीएम डा. अहमद इकबाल - फोटो : अमर उजाला

तहसील दिवस में जल संस्थान के ठेका कर्मचारियों की मानदेय की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितनी भी समस्याएं दर्ज हुई हैं, उनका प्राथमिकता से समाधान करें। उन्होंने समस्या के संबंध में की गई कार्यवाही से जिलाधिकारी कार्यालय के साथ ही फरियादी को भी अवगत कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने हिदायत दी है कि एक ही समस्या के बार-बार उठने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को हुए तहसील दिवस में विद्युत, आवास, समाज कल्याण, पेंशन, भूमि, सड़क, सिंचाई आदि से जुड़ी 70 समस्याएं दर्ज हुईं। उचौलीगोठ, छीनीगोठ, नयागोठ, कठौती आदि क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा ध्वस्त होने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए नलकूप खंड की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण की पेंशन एवं गौरा देवी कन्याधन योजना की सात शिकायतों पर डीएम ने गौरादेवी कन्याधन से वंचित बालिकाओं के खाते में शीघ्र धनराशि डालने को कहा। सीईओ को शिक्षा से वंचित बालिकाओं को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए। वीर चक्र विजेता चंद्री चंद के पुत्र किशन चंद के भूमि आवंटन की फरियाद पर एसडीएम को भूमि आवंटन की त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा उचौलीगोठ स्कूल में चहारदीवारी, विद्युत लाइन शिफ्ट करने, दाखिल खारिज में तेजी लाने, बनबसा में नदी से भू-कटाव रोकने, पॉलीटेक्निक कॉलेज सड़क की मरम्मत करने, वार्ड तीन में शक्तिमान एवं डंपरों की आवाजाही बंद किए जाने की समस्याएं उठीं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, विधायक प्रतिनिधि हरीश हैसियत, एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार पूनम पंत, सीओ आरएस रौतेला, सीएमओ डॉ. अमित बोहरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed