फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection Of Lohaghat Hospital By ACMO

Champawat News: एसीएमओ के समक्ष उठाई अस्पताल की अव्यवस्थाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Inspection Of Lohaghat Hospital By ACMO
लोहाघाट अस्पताल आए एसीएमओ डा.इंद्रजीत पांडेय को अस्पताल की अव्यवस्थाओं की जानकारी देङे राज्य आं - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने शनिवार को उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधन समेत अन्य लोगों से भी अस्पताल की समस्या सुलझाने पर वार्ता की। लोगों ने अस्पताल से कई रोगियों को रेफर करने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी के नेतृत्व में लोगों ने कहा कि अस्पताल जनभावनाओं के अनुरूप सेवा नहीं दे पा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन मरीजों को बाहरी अस्पतालों के लिए रेफर करने से रोगियों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी प्रकार के प्रसव की व्यवस्था अस्पताल में ही कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ को ठंड के दौरान आवश्यक सुविधाएं देने, रोस्टर के अनुसार चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की। सभासद राजकिशोर साह और दीपक शाह ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पांडेय ने कहा कि ड्यूटी रोस्टर सही हो। अधिकतम मरीजों का उपचार अस्पताल में ही किया जाए। अस्पताल में अनुपलब्ध दवा जन औषधि केंद्र में मिल जानी चाहिए। इस दौरान पवन पांडेय, अजय गोर्खा, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed