{"_id":"5c966f01bdec2213e76c27a0","slug":"inspection-of-hostal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया
Sat, 23 Mar 2019 11:08 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अपर निदेशक बेसिक कुमाऊं रघुनाथ लाल आर्य ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय की व्यवस्थाओं और भोजन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के रख रखाव, छात्राओं के कमरों, सफाई व्यवस्था और रसोई का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने भोजन की गुणवत्ता परखी और छात्राओं से अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। वार्डन प्रेमा ठाकुर ने उन्हें विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं की पढ़ाई और अन्य क्रिया कलापों के बारे में जानकारी दी। एडी बेसिक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त कर छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नथुवाखान के प्रवक्ता केएन कर्नाटक, तरुण बेलवाल, मंडलीय निदेशक कार्यालय के सुभाष जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन