फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection by Kumaun Commissnior

मंडलायुक्त दीपक रावत ने कोविड नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inspection by Kumaun Commissnior
चंपावत जिला अस्पताल में कोविड वार्ड का मुआयना करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने जिला मुख्यालय में बनाए गए कोविड नियंत्रण केंद्र, कोविड केयर यूनिट और आपदा नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्किट हाउस में शुक्रवार शाम पुलिस के जवानों ने सलामी दी। डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा, एडीम शिवचरण द्विवेदी समेत कई अधिकारियों ने मंडलायुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने जिला कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं की ओर से ली जाने वाली शपथ वाले बैनर पर हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और सभी मतदाताओं से मतदान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने आपदा नियंत्रण केंद्र में सभी उपकरणों समेत सभी व्यवस्थाओं का निरंतर कार्य करते रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने एवं दूसरों से भी करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष, सी-विजिल कक्ष और वहां पहुंची शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अनिल चन्याल, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं मंडलायुक्त रावत ने शनिवार को जिला अस्पताल में जाकर कोविड केयर यूनिट समेत कोविड नियंत्रण संबंधी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। इसी तरह पैथोलॉजी लैब के कक्ष में जाकर वहां रखी मशीनों एवं उपकरणों की व्यवस्था की जांच की। चाइल्ड केयर, वेंटिलेटर, आईसीयू यूनिट जैसे तमाम कक्षों में जाकर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दवा सेंटर का भी निरीक्षण कर, दवा केंद्र में उपलब्ध दवाओं एवं कम हुई दवाओं कि लिस्ट देखकर सभी दवाओं कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, कोविड में प्रयुक्त सामग्री की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि कोराना अनुरूप व्यवहार का सख्ती से पालन किया जाए। नके साथ डीएम विनीत तोमर, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, तहसीलदार ज्योति धपवाल अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed