फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection By CE in Tanakpur

Champawat News: मुख्य अभियंता ने दिए गुणवत्ता के साथ निर्माण तेज करने के निर्देश

Tue, 25 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 25 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Inspection By CE in Tanakpur
शारदा स्नानघाट में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर सिंह।
टनकपुर (चंपावत)। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (अल्मोड़ा) चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को शारदा और बूम घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम की घोषणा के तहत बाढ़ सुरक्षा के अन्य प्रस्ताव भी जल्द बनाकर भेजने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने नगर के स्नानघाट प्लेट फार्म की सुरक्षा के लिए आपदा मद में 6.7 करोड़ की लागत से 95 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा एवं 7.5 मीटर ऊंचा सीसी स्पर और घसियारा मंडी नाले से घाट तक बन रही सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने बूम में नाबार्ड मद में 4.59 करोड़ की लागत से 50 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े स्नानघाट के निर्माण कार्य को भी देखा।
विज्ञापन



बाढ़ सुरक्षा की नई योजनाओं के प्रस्ताव जल्द भेजें : सिंह
टनकपुर (चंपावत)। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण के दौरान एसडीओ आरके यादव को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उचौलीगोठ, गैंड़ाखाली, सुवागोठ और 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र के पास बाढ़ सुरक्षा की प्रस्तावित योजनाओं के प्रस्ताव जल्द बनाकर भेजने के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व विभाग से गत वर्षों में बाढ़ से हुई क्षति और भू-कटाव के आंकड़े लेकर उसका अनिवार्य रूप से प्रस्ताव में उल्लेख करें। इसके बगैर प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होंगे। इस मौके पर विभाग के एसी विकास श्रीवास्तव और एसडीओ यादव के अलावा जेई सतीश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed