{"_id":"65637873be7943cfce076804","slug":"inspected-engineering-college-for-investor-summit-champawat-news-c-229-1-shld1009-3602-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इंवेस्टर समिट को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इंवेस्टर समिट को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया
Sun, 26 Nov 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। डीएम नवनीत पांडे ने रविवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र की ओर से दो दिसंबर को प्रस्तावित मिनी कांक्लेव के संबंध में व्यवस्थाओं को परखा।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दीपक मुरारी ने डीएम को संस्थान के सम्मेलन और सभागार कक्ष का अवलोकन कराया और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। संस्थान के उप कुलसचिव ललित मोहन जोशी ने प्रशासनिक भवन और संस्थान के द्वितीय निर्माणाधीन शैक्षणिक भवन का भी निरीक्षण करवाने के साथ 40 वाॅट के सोलर प्लांट लगने की भी जानकारी दी। वहां नायब तहसीलदार जगदीश गिरि, राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला, मनीष चंद्र, मनोज शर्मा आदि थे। संवाद