फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inquiries of MNREGA works in Barakot block

बाराकोट ब्लॉक में मनरेगा कार्यों की जांच शुरू

Thu, 07 Dec 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 07 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Inquiries of MNREGA works in Barakot block
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक में मनरेगा कार्यो की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 डीएम डॉ.अहमद इकबाल के निर्देश पर बाराकोट ब्लॉक में तीन सालों में मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों की जांच शुरू हो गई है। पांच दिसंबर को आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने ब्लॉक में वर्ष 2015-16, 2016-17 तथा 2017-18 में बाराकोट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत ने बताया कि मनरेगा के निर्मित व्यक्तिगत शौचालय, कंपोस्ट पिट, गोशाला, सीसी संपर्क मार्ग निर्माण, भूमि सुधार आदि कार्यों की लागत, गुणवत्ता, औचित्य, उपयोगिता आदि की जांच के के लिए टीमें गठित करने के साथ जांच शुरू कर दी गई है। खोलासुनार में हुए कार्यों की जांच के लिए सहायक निबंधक पीएस राणा एवं जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, ग्राम पम्दा के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी एवं जल निगम के ईई एचसी भारती, झिरकुनी के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस थापा एवं ईई जल संस्थान अशोक कुमार, गुमौद के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई, मल्ला बापरू के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बाराकोट के लिए पर्यटन अधिकारी तथा कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान को जांच अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा  काकड़ खतेड़ी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं एसडीओ विद्युत, गल्लागांव के लिए जिला विकास अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी, फरतोला के लिए ईई ग्रामीण निर्माण विभाग तथा तड़ाग ग्राम पंचायत के लिए समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य ग्राम पंचायतों में भी होगी जांच
चंपावत। बीडीओ पूरन सिंह रावत के अनुसार अन्य ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा कार्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएम ने जांच में योजना की गुणवत्ता, कार्यों का औचित्य, उपयोगिता, लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या आदि का भी उल्लेख करने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट के नेतृत्व में अन्य विकास खंडों में भी वर्ष बीते तीन सालों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की स्थलीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed