{"_id":"61f04e71a26c6d50bf2f9124","slug":"inpection-by-ssp-in-nepal-border-tanakpur-news-hld451970576","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने भारत-नेपाल सीमा और बैरियरों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने भारत-नेपाल सीमा और बैरियरों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बनबसा में धनुष पुल के पास पुलिस चौकी का मुआयना करते एसपी देवेंद्र पींचा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। एसपी देवेंद्र पींचा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भारत-नेपाल सीमा समेत बैरियरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश देते हुए सतर्क रहने एवं गश्त में तेजी लाने के लिए कहा। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के भी निर्देश दिए।
एसपी ने मंगलवार को बनबसा से लगी नेपाल सीमा, धनुषपुल, जगबूड़ापुल, शारदा बैराज चौकी क्षेत्र, टनकपुर ककरालीगेट व अन्य क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बनबसा-टनकपुर में अंतरजनपदीय बैरियरों को भी देख पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
बनबसा-टनकपुर में संवेदनशील जगहों पर पुलिस को पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बैरियरों पर प्राइवेट वाहनों के अलावा सरकारी वाहनों की भी चेकिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नकदी लाने ले जाने पर पैनी नजर रखी जा रही है। अधिक नकदी मिलने पर चुनाव आयोग को सूचित किया जा रहा है। वहां सीओ अविनाश वर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, टनकपुर कोतवाल हरपाल सिंह आदि थे।