फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inforcement of MMC in Champawat

एमसीएमसी रखेगा चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Inforcement of MMC in Champawat
Inforcement of MMC in Champawat
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सभागार में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल चुनाव संचालन के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति, पेड न्यूज एवं निर्वाचन में मीडिया से संबंधित विभिन्न प्राविधान बताए गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल ने मीडिया से संबंधित अनुश्रवण समिति का गठन कर उसके कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि विज्ञापनों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना, किसी का चरित्र हनन, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, न्यायालय की अवमानना, चुनाव आदर्श आचार संहिता के किसी नियम का उल्लंघन आदि का समावेश नहीं होना चाहिए। बताया गया कि पेड न्यूज के मामलों का संज्ञान नामांकन की तिथि से लिया जाता है। इस दौरान मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धरने-प्रदर्शन पर 15 जनवरी तक रहेगी रोक
चंपावत। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके तहत 15 जनवरी सभी धरने, प्रदर्शनों एवं जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने बताया कि इस दौरान जुलूस में शामिल व्यक्तियों की संख्या, जुलूस के मार्ग का पूर्ण विवरण एवं जुलूस निकालने एवं विसर्जन का समय आदि की भी पूर्ण जानकारी देकर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। बताया कि बिना पूर्व अनुमति के धरने, प्रदर्शन एवं जुलूस निकालने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की बैठक आज
चंपावत। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए नोडल अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों और सहायकों की बैठक सोमवार सुबह 11:30 बजे जिला सभागार में आहूत की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed