{"_id":"5e5e8d218ebc3ec559283b17","slug":"indo-nepal-bus-tanakpur-news-hld376027917","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नेपाल से अब पंजाब को भी सीधी बस सेवा के संचालन की चर्चा है। इससे बनबसा में व्यापारियों एवं टैक्सी संचालकों में भारी रोष है। व्यापारियों ने नेपाल से सीमित (दो मैत्री बसों) बसों का संचालन की बात कह टूर एंड ट्रैवल के नाम पर डग्गामारी कर रही नेपाली बसों के संचालन की मांग की है।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि नेपाल से भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नेपाली बसों के संचालन से रोडवेज के राजस्व समेत बनबसा बाजार में भी कारोबार घट गया है। इसलिए उन्होंने नेपाल से केवल दो मैत्री बसों का संचालन कर नेपाल से टूर एंड ट्रैवल के नाम पर हो रही बसों की डग्गामारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बताया कि स्थानीय परिवहन विभाग, परिवहन निगम एवं नागरिकों की जानकारी के बिना नेपाली बसों के संचालन पर मनमानी की आशंका जताई जा रही है। रोडवेज के आरएम पवन सिंह मेहरा ने भी बड़ी संख्या में नेपाली बसों का संचालन भारत में होने से रोडवेज की आय प्रभावित होने की पुष्टि की है।