फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo-Nepal Border in Banbasa

भारत-नेपाल सीमा पर खुला सहायता केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal Border in Banbasa
बनबसा बार्डर पर एसएसबी व नेपाल एपीएएफ का सहायता केंद्र। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान सीमा पर आवागमन करने वालों को सहायता पहुंचाना है। त्योहारों पर बहुतायत में भारत-नेपाल के बीच आवागमन को देखते हुए प्रतिवर्ष सहायता केंद्र स्थापित किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना के कारण पिछले वर्ष सीमा सील होने से सहायता केंद्र भी नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट गजेंद्र कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या सात (805/1/7) के पास नोमेंस लैंड पर खोले गए संयुक्त सहायता केंद्र को एसएसबी, नेपाल की एपीएफ संचालित कर रही है। एपीएफ के इंस्पेक्टर पदम सिंह भंडारी ने सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ पूजा तक इस सीमा पर बहुतायत में आवागमन को देखते हुए सहायता केंद्र को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सीमा पर आवागमन करने वालों की समस्याओं या किसी तरह की सहायता को दोनों देशों के सुरक्षा कर्मी सहयोग प्रदान करेंगे। किया यात्री के अचानक बीमार पड़ने या बच्चों आदि के बिछड़ने जैसी घटनाओं पर सुरक्षा कर्मी मदद पहुंचाएंगे। सहायता केंद्र शुरू करने से सीमा पर वाहन चालकों की मनमानी, गंतव्य तक न पहुंचाने, यात्रियों को बरगलाने, लूटपाट जैसी वारदातों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed