{"_id":"590325954f1c1b1035c0dcbe","slug":"indo-nepal-border-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Fri, 28 Apr 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके के कुफवाड़ा में सेना के शिविर में हुए आतंकी हमले के बाद यहां भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जहां सीमा पर एसएसबी की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है वहीं पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
जम्मू कश्मीर के कुफवाड़ा में आतंकियों द्वारा सेना शिविर पर हुए हमले के बाद यहां संवेदनशील भारत नेपाल सीमा को भी हाई अलर्ट किया गया है। सुरक्षा तंत्रों को सीमा क्षेत्र की विशेष निगरानी बरतने और सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के प्रभारी कमांडेंट एलएम उपाध्याय ने बताया कि एसएसबी पहले से ही सीमा पर सतर्क है। इधर उच्चाधिकारियों ने सीमा और सीमा स्थित आवागमन मार्गों पर पहरेदारी के साथ चेकिंग बढ़ाने को कहा गया है। खुफिया तौर पर सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
डाग स्क्वायड के साथ सीमा पर आवागमन करने वालों और उनके सामान की चेकिंग की जा रही है। बताया कि बीच बीच में पुलिस और खुफिया तंत्रों के साथ भी सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने बताया कि पुलिस की क्षेत्र के अलावा यूएस नगर सीमा, नेपाल सीमा के अलावा किलपुरा रेंज के जंगलों, होटलों, धार्मिक स्थलों और राष्ट्रीय संपत्तियों पर पैनी नजर है।